ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 612 youth were selected in duddhi employment fair 20 companies participated 1800 candidates took part

Sonbhadra News: दुद्धी रोजगार मेले में 612 युवाओं का चयन, 20 कंपनियों ने की प्रतिभागिता, 1800 अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा.

दुद्धी के राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर मिले। मेले में करीब 1800 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जबकि 20 कंपनियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी सहित कई कंपनियों ने की भर्ती।

sonbhadra

9:38 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी रोजगार मेले में 612 युवाओं का चयन, 20 कंपनियों ने की प्रतिभागिता, 1800 अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा.
logo

दुद्धी रोजगार मेले में चयनित युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, रोजगार की नई उम्मीद के साथ खिले अभ्यर्थियों के चेहरे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लगभग 1800 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 612 युवाओं को विभिन्न कंपनियों की ओर से नौकरी के ऑफर दिए गए।रोजगार मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी, एलएंडटी सर्विस केयर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी सहित कई कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा सेवायोजन कार्यालय और संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी और 612 अभ्यर्थियों का चयन होने से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिला।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.