ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 656 patients examined in hindalco s medical camp medicines distributed to villagers

Sonbhadra News: हिंडालको के मेडिकल कैंप में 656 मरीजों की जांच, ग्रामीणों को बांटी गईं दवाइयां.

हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बभनी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर 656 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। असनहर में आयोजित समापन शिविर में डॉक्टर विवेक कुमार ने मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

sonbhadra

1:33 PM, Sep 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: हिंडालको के मेडिकल कैंप में 656 मरीजों की जांच, ग्रामीणों को बांटी गईं दवाइयां.
logo

हिंडालको के मेडिकल कैंप में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक, उपचार के लिए पहुंचे ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग, रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के निर्देशन में विकास खंड के ग्राम अरझट, देवरिहवा चक चपकी, चपकी, ईकदीरी, छिपीया, कोगा चौना और परिवार कल्याण केंद्र असनहर में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कुल 656 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। विकास खंड बभनी के विभिन्न गांवों में हिंडाल्को ग्रामीण विभाग के तहत विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया मंगलवार को असनहर गांव में केंद्र पर शिविर का समापन किया गया।शिविर में डॉक्टर विवेक कुमार द्वारा मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा ने कहा कि हिंडालको ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी इस तरह के शिविर लगाए जाते रहेंगे। शिविर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कुमार, अजहर इमाम, राम चरण, विजय कुमार, शिवपूजन, सरोज देवी और राजे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी गांवों में समन्वय का कार्य मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा द्वारा किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.