मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 7 people including a patient got trapped in the lift of the medical college there was chaos for an hour

Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मरीज समेत 7 लोग फंसे, एक घंटे तक मची अफरा-तफरी.

सोनभद्र के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिफ्ट फंसने से हड़कंप मच गया। ब्लॉक-2 में मरीज समेत 7 लोग करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। घुटन के कारण एक मरीज की तबीयत बिगड़ने से स्थिति गंभीर हो गई। तकनीकी टीम ने मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बिजली ट्रिप होने को घटना का कारण बताया गया है।

sonbhadra

8:55 PM, May 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मरीज समेत 7 लोग फंसे, एक घंटे तक मची अफरा-तफरी.
logo

बिजली ट्रिप होने से लिफ्ट बंद, घुटन से मरीज की बिगड़ी हालत, सुरक्षित निकाले गए सभी लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लिफ्ट में मरीज समेत 7 लोग फंसे, एक घंटे तक मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

सोनभद्र। जिले के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई और उसमें मरीज समेत सात लोग फंस गए। यह घटना लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक-2 की बताई जा रही है, जहां एक मरीज को सिटी स्कैन के लिए नीचे ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट बीच में ही रुक गई, जिससे अंदर मौजूद मरीज और उनके तीमारदार करीब एक घंटे तक फंसे रहे। बंद लिफ्ट में घुटन और घबराहट के कारण अंदर मौजूद लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान एक मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। बाहर खड़े परिजन लगातार फोन के जरिए मदद मांगते रहे, लेकिन शुरुआती समय में राहत नहीं मिल पाई। घटना के दौरान एक तीमारदार ने लिफ्ट में फंसे लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर अस्पताल का स्टाफ और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद लिफ्ट को खोलकर सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद मरीज को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में एल-2 के प्रभारी अवनीश शाहा ने बताया कि बारिश के चलते बिजली ट्रिप हो गई थी, जिससे लिफ्ट बंद हो गई। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को बहाल करने के लिए इलेक्ट्रीशियन को ऊपर जाकर सिस्टम रीसेट करना पड़ा, जिसमें करीब 20 मिनट का समय लगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति अब सामान्य हो चुकी है। हालांकि इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लिफ्टों की नियमित जांच और वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके। बता देती कई बार मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन और अलाधिकारीयों को ज्ञापन दिया जा चूका है, फिर भी स्थित भी सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने कोई ठोस पहल नहीं की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.