मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 7 year old innocent died due to drowning in the river chaos in the family

Sonbhadra News: नदी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

माची थाना क्षेत्र के मडपा गांव में रविवार सुबह नदी में डूबने से सात वर्षीय मासूम सूरज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र हजारी अपनी मां सरिता देवी और अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित नदी में स्नान करने गया था।

sonbhadra

7:14 PM, May 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: नदी में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, माची,

माची थाना क्षेत्र के मडपा गांव में रविवार सुबह नदी में डूबने से सात वर्षीय मासूम सूरज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र हजारी अपनी मां सरिता देवी और अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान मां कपड़े धोने में व्यस्त हो गईं, जबकि बच्चे नदी में नहा रहे थे। कुछ देर बाद जब सूरज दिखाई नहीं दिया तो मां ने समझा कि वह घर चला गया होगा। घर पहुंचने पर बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नदी में बच्चे का शव देखा और बाहर निकाला। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान अमृत लाल यादव ने माची थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक भैया सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.