मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 8 months pregnant woman committed suicide by hanging herself her maternal side expressed apprehension

Sonbhadra News: 8 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताई आशंक.

बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती पुनर्वास टोला में 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान खुशबू पत्नी सोनू कुमार भारती के रूप में हुई, वह करीब आठ माह की गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजने की कार्रवाई शुरू की। मृतका की मां ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

sonbhadra

5:55 PM, Aug 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: 8 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने जताई आशंक.
logo

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती खुशबू की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों में मातम, मृतका की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम सभा के पुनर्वास टोला में रविवार की रात 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की पहचान खुशबू (22) पत्नी सोनू कुमार भारती, निवासी सिरसोती पुनर्वास टोला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार खुशबू करीब आठ माह की गर्भवती थी। मृतका के पति सोनू कुमार भारती ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे वह पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी कमरे के अंदर थी और दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पति ने घर के ऊपर चढ़कर देखा तो खुशबू घर में लगी लकड़ी की बड़ेर के सहारे घरेलू रस्सी से फांसी पर लटकी हुई थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पीआरबी-112 की मदद से महिला को फंदे से नीचे उतारा गया और आनन-फानन में एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका की मां शांति पत्नी रामचंदर, निवासी नधिरा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। रविवार को दिन में उनकी बेटी से बातचीत हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद दामाद का मोबाइल बंद हो गया और रात करीब दो बजे उन्हें फोन पर बेटी के फांसी लगाने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उनके पहुंचने से पहले ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की निष्पक्ष जांच और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आठ माह की गर्भवती थी, इसलिए मौत की परिस्थितियों को लेकर परिवार को कई सवाल हैं। इस संबंध में बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की ओर से तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.