मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 9 accused arrested for attacking the police team

Sonbhadra News: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार.

म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 6 जून की रात पीड़िता को घर छोड़कर लौट रही पुलिस टीम पर लाठी-डंडों, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

9:11 PM, Jun 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार.
logo

पुलिस टीम पर हमले के मामले में गिरफ्तार नौ आरोपियों के साथ म्योरपुर थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारी व टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में म्योरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 6 जून की रात एक पीड़िता को सुरक्षार्थ उसके घर ग्राम पड़री कमरीडाड़ पहुंचाकर उसकी माता के सुपुर्द करने के बाद पुलिस टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों और उनके साथियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे, बांस, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपियों ने राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए लोक सेवकों के साथ मारपीट की। मामले में थाना म्योरपुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एयरपोर्ट रोड स्थित कर्बला, म्योरपुर के पास से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र कुमार, राहुल शर्मा, धनेश्वर, राम सुशील, रोहित शर्मा, गुलाब शर्मा, रेखा, उर्मिला और संजू शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.