Sonbhadra News: बीरमती महाविद्यालय कॉलेज के प्रबंधन पर धोखाधड़ी का बड़ा आरोप, एएनएम कोर्स में बिना परीक्षा कराये थमा दी गईं फर्जी अंकपत्र.
घोरावल ब्लॉक स्थित बीरमती विद्या महाविद्यालय के प्रबंधन पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। एएनएम के दो वर्षीय कोर्स की छात्राओं ने बिना परीक्षा दिए फर्जी अंकपत्र देने और प्रवेश के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि उन्हें कॉलेज द्वारा दिए गए प्रवेश पत्र और अंकपत्र अवैध हैं।
sonbhadra
6:30 PM, Sep 18, 2025
Share:


पीड़ित छात्राएं पहुंची डीएम दरबार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
छात्रों के भविष्य के साथ महंगी फ़ीस लेकर खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित छात्रों का दल जिलाधिकारी के दरबार पहुंची और अपनी पीड़ा को सामने रखा और लिखित में अपनी शिकायत दी। बता दे कि सोनभद्र के घोरावल स्थित बीरमती महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
छात्राओं का कहना है कि उन्हें एएनएम दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश दिया गया था, बिना परीक्षाएं कराई ही उन्हें फर्जी अंकपत्र दे दिए गए। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि उनसे सत्र 2022-2024 और 2023-2025 के लिए एएनएम कोर्स में प्रवेश के नाम पर 1,25,000 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये तक की मोटी फीस वसूली गई।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय ने फीस लेने के बावजूद कोई परीक्षा आयोजित नहीं की। उन्हें ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के नाम से प्रवेश पत्र और अंकपत्र दिए गए, जिन्हें छात्राएं अवैध बता रही हैं।
छात्राओं ने जब इस संबंध में प्राचार्य मनोज वैसवार से बात की, तो उन्होंने कथित तौर पर छात्राओं को टाल दिया और कहा कि कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। छात्राओं ने प्राचार्य मनोज वैसवार और प्रबंधक सुरेश कुमार पाण्डेय पर शोषण करने और फर्जी दस्तावेजों से गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस मामले में छात्राओं ने जिलाधिकारी से पहले उपजिलाधिकारी घोरावल, सोनभद्र को एक प्रार्थना पत्र दिया था।
छात्राओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी ने पहले एक सप्ताह बाद मिलने को कहा, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगे और उन्हें गुमराह किया। छात्राएं बीरमती महाविद्यालय के प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई तथा अपनी जमा राशि की वापसी की मांग कर रही हैं।



