ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news a brother dies in the bloody struggle of two brothers the incident created a furore among the family members

Sonbhadra News: दो भाइयों की खूनी संघर्ष में एक भाई की मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पडरी खुर्द गांव में दो भाइयों की बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना में छोटे भाई की मृत्यु सर पर गंभीर चोट आने की वजह से हो गईं। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गईं है।

sonbhadra

2:44 PM, Aug 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: दो भाइयों की खूनी संघर्ष में एक भाई की मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम.
logo

घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पडरी खुर्द गांव में भूसा हटाने को लेकर दो संगे भाईयो में इस कदर विवाद हुआ की एक भाई को अपनी कीमती जान गवानी पड़ी। हालांकि मारपीट में घायल भाई को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले घायल की सांसे थम गईं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित मृतक परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक मज़दूरी करके जीविकोपार्जन करता था।

परिजनों ने बताया कि दोनों भाई को भूसा और कपड़े हटाने को लेकर विवाद हुआ था और विवाद झगड़े में तब्दील हो गई थी। दोनों भाई आपस में मारपीट कर लिए मारपीट के दौरान एक भाई के सर में गंभीर रूप से चोट आई। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो भाई खून से लटपट था। जिसके बाद तत्काल निजी साधन से उसे अस्पताल में ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही भाई ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मामले को लेकर तहरीर दी जा चुकी है।

Img

घटना की बाबत एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि रावटसगंज कोतवाली अंतर्गत पडरी खुर्द के टोला बीरबल निवासी दो सगे भाई चुन्नू बीयार और मुन्ना बीयार के बीच भूसा हटाने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान छोटा भाई चुन्नू बीयार घायल हो गया था। जिनकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। मृतक के परिजनों से मिले तहरीर के बाद रावटसगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम में रवाना कर दी गई है। घटना को लेकर शांति और व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.