मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a coal laden trailer went out of control and overturned killing the child driver

Sonbhadra News: कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बच्चा चालक.

चोपन थाना क्षेत्र के मालो घाट टोल प्लाजा के पास शनिवार को कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक जाफर खान सुरक्षित बच गए, जबकि ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया और कोयला सड़क पर फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

8:17 PM, Jun 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बच्चा चालक.
logo

अनियंत्रित होकर पलटे कोयला लदे ट्रेलर के बाद सड़क पर बिखरा कोयला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना मालो घाट टोल प्लाजा से लगभग पांच सौ मीटर पहले गुरमुरा की ओर वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हुई। हादसे में ट्रेलर में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को लगभग पौने चार बजे यह ट्रेलर अनपरा की तरफ से कोयला लेकर आ रहा था। मालो घाट टोल प्लाजा से करीब पांच सौ मीटर पहले गुरमुरा की दिशा में अज्ञात कारणों से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चकरघट्टा, चंदौली निवासी ट्रेलर चालक जाफर खान पुत्र अहियान खान सुरक्षित बच गए, हालांकि ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर हाथी नाला थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.