Sonbhadra News: चोपन ब्लॉक परिसर के गोदाम में निकला विशालकाय सांप, कर्मचारियों में मची दहशत, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया.
चोपन विकास खंड परिसर के गोदाम में विशालकाय सांप निकलने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे स्नेक रेस्क्यूअर विकास अग्रहरि ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। विकास ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सांप दिखने पर तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की।
sonbhadra
3:30 PM, Jul 14, 2026
Share:


स्नेक रेस्क्यूअर विकास अग्रहरि ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को विकास खंड चोपन परिसर स्थित एक गोदाम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों ने एक विशालकाय सांप को गोदाम के अंदर देखा। अचानक सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई और सभी गोदाम से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय स्नेक रेस्क्यूअर विकास अग्रहरि को दी गई। सूचना मिलते ही विकास अग्रहरि मौके पर पहुंचे और गोदाम के अंदर जाकर सांप की तलाश शुरू की। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और पूरे अभियान को देखते रहे। धामीन प्रजाती के सांप को पकड़ने के बाद विकास अग्रहरि उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ आए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि या वन्यजीव को नुकसान न पहुंचे। विकास अग्रहरि ने बताया कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों, कार्यालयों, गोदामों और अन्य भवनों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान ही उन्होंने चोपन क्षेत्र से करीब 40 से 50 सांपों का सफल रेस्क्यू किया है। उनका कहना है कि अधिकांश मामलों में समय पर सूचना मिलने से सांपों को सुरक्षित बचाया जा सका और लोगों को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या स्वयं पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। बरसात के मौसम में घरों और आसपास की झाड़ियों की नियमित सफाई करें, अनावश्यक सामान का ढेर न लगने दें तथा बच्चों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक करें। समय रहते सावधानी बरतने से सर्पदंश जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
