Sonbhadra News: इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती में युवती को मिला धोखा, तीन बच्चों के पिता ने प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण.
बभनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की बात छिपाकर छत्तीसगढ़ की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शोषण किया।
sonbhadra
2:47 PM, Mar 13, 2026
Share:


आरोप धर्म विशेष युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर बैढ़न ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की बात छिपाकर छत्तीसगढ़ की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शोषण किया। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता 17 फरवरी को पढ़ाई के सिलसिले में वाड्रफनगर पहुंची थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचित आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के बैढ़न ले गया, जहां उसने युवती को अपने एक रिश्तेदार के घर में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी युवक युवती को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया, जहां वह लगातार उसका शोषण करता रहा। इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और बच्चों का पिता भी है। मामला खुलने के डर से आरोपी ने युवती को बीजपुर क्षेत्र के एक गांव में छिपा दिया और कथित तौर पर दबाव बनाकर कोर्ट मैरिज भी कर ली। उधर युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। 10 मार्च को खोजबीन करते हुए परिजन युवती तक पहुंच गए और उसे वापस छत्तीसगढ़ ले गए। इसके बाद गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर छत्तीसगढ़ के बसन्तपुर थाने केस ट्रांसफर कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि बलरामपुर, छत्तीसगढ़ निवासी आवेदिका द्वारा 12 मार्च 2026 को थाना बभनी, जनपद सोनभद्र में लिखित तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि 17 फरवरी 2026 को वह युवक वाड्रफनगर (छत्तीसगढ़) स्थित उसके कॉलेज पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर सिंगरौली, मध्य प्रदेश ले गया, जहां उसके साथ गलत कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना बभनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच के दौरान घटनास्थल थाना बसन्तपुर, छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पाया गया है, जिसके बाद संबंधित थाना प्रभारी बसन्तपुर को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई बसन्तपुर थाना द्वारा की जा रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण पर सतर्कता रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। वही प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बभनी, सोनभद्र के मनोज पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा पोखरा से एक मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमामुद्दीन पुत्र मुरादुद्दीन, जो पेशे से ट्रक चालक है और तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है, उसने छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर की रहने वाली ग्रेजुएशन कर रही एक युवती से पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की। मनोज पांडेय के अनुसार युवक ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसे घर से भगा लाया। आरोप है कि यहां लाने के बाद करीब 25 दिनों तक उसके साथ दुराचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी 3 मार्च को विश्व हिंदू परिषद को मिली, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवती के माता-पिता से संपर्क किया और 11 मार्च 2026 को पूरे प्रकरण की सूचना थाना बभनी में दी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लव जिहाद मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
