ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news a grand completion of awareness and tribal empowerment camp program under the earth aba tribal campaign 04082025 f9yQ1U

Sonbhadra News: धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य समापन.

Sonbhadra News: धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य समापन.

12:00 AM, Jul 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य समापन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल, रॉबर्ट्सगंज।

सोनभद्र।

धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य समापन सोमवार को पंचायत रिसोर्स सेन्टर विकास भवन में हुआ। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार दुर्गादास उईके, राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर व भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान कस्तुरबा गाॅधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत, करमा नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति की गयी। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने धरती आबा कार्यक्रम के समापन पर सोनभद्र में कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2024 को इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। धरती आबा एक विजन है, जिसमें 17 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पिछड़े जनजाति बहुल गांवों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। यह अभियान 15 जून 2025 को शुरू हुआ और 14 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ। 30 दिनों के इस अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। इसमें 520 जनजातीय बहुल जिलों और 2700 विकास खंडों को शामिल किया गया।

विज्ञापन

52,000 ग्राम स्तरीय शिविर लगाए गए। कार्यक्रम में 1.36 करोड़ जनजातीय नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान 11.5 लाख आधार नामांकन और संशोधन किए गए। 9.5 लाख आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए। 3.8 लाख नए जनधन खाते खोले गए। पीएम किसान योजना से 4.2 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 7.37 लाख लोगों की सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग की गई।

मंत्री ने कहा कि यह अभियान आजादी के बाद का सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण अभियान है। यह प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर आधारित है। इस अवसर पर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि आज हम जिस धरती आबा जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत यहां एकत्रित हुए हैं, यह उसी बड़े संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी भूमि, अपनी संस्कृति और अपने लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

यह अभियान भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित है और इसका उद्देश्य जनजातीय गांव को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.