ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a grand event of cultural evening under shri durga puja festival in ntpc rihand

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में श्री दुर्गा पूजा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन.

Yu hhb

sonbhadra

1:15 PM, Oct 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में श्री दुर्गा पूजा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन.
logo

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर परंपरागत रूप से किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

एनटीपीसी रिहंद में श्री दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रिहंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर परंपरागत रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहे।सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका गुल सक्सेना और गायक आकाश दुबे ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Img

सुरीले गीतों और मधुर धुनों से पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और उपस्थित जनसमूह तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ देर तक झूमता रहा। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी बल्कि एनटीपीसी रिहंद की सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक सहभागिता का प्रतीक भी रही। इस तरह के आयोजनों से कर्मचारियों और नगरवासियों के बीच आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहन मिलता है। एनटीपीसी रिहंद सदैव अपने कर्मचारियों और समाज को एक साथ जोड़ने वाले सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देता रहा है और आगे भी इस दिशा में सार्थक कदम उठाता रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.