मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a grand program was organized at the headquarters on completion of nine years of the government

Sonbhadra News: सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम.

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका राज्य मंत्री ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

sonbhadra

4:55 PM, Mar 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम.
logo

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। वहीं विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने मंच के जरिए सरकार की उपलब्धियों को आकर्षक अंदाज में दर्शाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। वहीं जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.