मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a grand program was organized in maa hansvahini school the guests described the children as nation builders and explained the importance of discipline

Sonbhadra News: माँ हंसवाहिनी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, अतिथियों ने बच्चों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए अनुशासन का महत्व बताया.

माँ हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।यह आयोजन लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव, भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रतिनिधि तथा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनीत पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक निर्भय चौधरी, SSS फाउंडेशन के संस्थापक शिवम मिश्रा, गोविंद भरद्वाज, प्रशांत पाल और सभासद अवनीश पांडेय समेत गणमान्य उपस्थित रहे।

sonbhadra

3:29 PM, Feb 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: माँ हंसवाहिनी स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, अतिथियों ने बच्चों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए अनुशासन का महत्व बताया.
logo

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

माँ हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल, डाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव, भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रतिनिधि तथा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनीत पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक निर्भय चौधरी, SSS फाउंडेशन के संस्थापक शिवम मिश्रा, सदस्य प्रतिनिधि गोविंद भरद्वाज, प्रशांत पाल और सभासद अवनीश पांडेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ही भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। उनमें देशभक्ति, अनुशासन और शिक्षा का उचित समन्वय होना आवश्यक है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि विनीत पांडेय ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए। महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक निर्भय चौधरी ने कार्यक्रम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके विकास की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को बच्चों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति बढ़ाने वाला बताया।, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों ने गीत एवं भाषणों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति, संविधान के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.