मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a grand rally took place in obra on the occasion of eid milad un nabi gave the message of peace and brotherhood

Sonbhadra News: ओबरा में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी पर निकली भव्य रैली, अमन-भाईचारे का दिया संदेश.

ओबरा में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी पर इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में भव्य रैली निकाली गई। ओबरा मस्जिद से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंची और वापस मस्जिद के पास समाप्त हुई। सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह शरबत-पेयजल की व्यवस्था कर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया, पुलिस भी मुस्तैद रही।

sonbhadra

6:57 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी पर निकली भव्य रैली, अमन-भाईचारे का दिया संदेश.
logo

जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकले जुलूस में शामिल अकीदतमंद और रैली में मौजूद पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र में बुधवार को जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। यह रैली ओबरा मस्जिद से शुरू हुई। इसके बाद ओबरा इंटर कॉलेज क्लब-1, चिल्ड्रन पार्क और आर्य समाज सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंची। रैली पुनः ओबरा मस्जिद के पास आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इसका स्वागत किया। रैली के मार्ग में सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी, जिससे रैली में शामिल लोगों को गर्मी के बीच काफी राहत मिली। रैली में युवाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अकीदत का माहौल बना रहा। रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। अधिकारियों और पुलिस टीम ने रैली के मार्ग का जायजा लेते हुए यातायात एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। यह रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वाहिदी, सेक्रेटरी राज अली अंसारी, नायब सदर मोहम्मद अली, नायब सेक्रेटरी अली शेर, हाजी सत्तार अंसारी, हाजी इसरार अहमद, साकिब अंसारी, मोहम्मद मुर्तजा सिद्दीकी, फिरोज अहमद, शब्बीर अहमद, अमजद, परवेज और आरिफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.