Sonbhadra News: बाबाधाम देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना, बोल-बम के जयकारे से गूंजा क्षेत्र.
श्रावण मास के पावन अवसर पर बभनी से शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। कांवरिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
sonbhadra
5:26 PM, Jul 30, 2026
Share:


यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
श्रावण मास के पावन अवसर पर बभनी से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवरियों का जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने बभनी स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "बोल-बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। कांवरिए शुक्रवार को सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा शुरू करेंगे और सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। जत्थे में संतोष कुमार, नरेश रवानी, अरविंद गुप्ता, विनोद कुशवाहा, गोपी कुशवाहा, रंजीत कश्यप, सुभाष रवानी और बैजनाथ कुशवाहा सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे।
