मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a horrific road accident while trying to save the scooter driver one youth died the other seriously

Sonbhadra News: स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गेट तिराहे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय गुलजार की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में गुलजार ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

sonbhadra

7:08 PM, Jun 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.
logo

बिरधी गेट तिराहे पर हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रॉबर्ट्सगंज।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गेट के पास स्थित तिराहे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव (16 वर्ष) पुत्र पंचु यादव निवासी ग्राम पंचायत नरोखर तथा गुलजार (19 वर्ष) निवासी चकिया, जो अपने ननिहाल नरोखर में रहकर पढ़ाई करता था, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिरधी गेट तिराहे के पास सामने आए स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और भीषण दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक लव कुश पटेल पुत्र भोलई पटेल निवासी बिरधी अचानक सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार संतुलन खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय गुलजार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अखिलेश यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। दूसरी ओर स्कूटी चालक लव कुश पटेल को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.