Sonbhadra News: कन्या पूजन के साथ विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन.
बीजपुर में शारदीय नवरात्र की नवमी को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में हवन के बाद कन्या पूजन के साथ जगह जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया।
sonbhadra
6:06 PM, Oct 1, 2025
Share:


विशाल भंडारे में महाप्रसाद लेने के लिए पूरे दिन भक्तों का भिड़ उमड़ा रहा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बुधवार को शारदीय नवरात्र की नवमी को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में हवन के बाद कन्या पूजन के साथ जगह जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे में महाप्रसाद लेने के लिए पूरे दिन भक्तों का भिड़ उमड़ा रहा। बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी, दूधहिया देवी मंदिर प्रांगण, बकरिहवा, इंजानी, जरहा अजीरेश्वर धाम, पिंडारी, नेमना, सिरसोती, डोडहर, रजमिलान, नकटू के पूजा पंडालों में पूजन अर्चन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बीजपुर बाजार स्थित पंडाल में मन्नू तिवारी व दुधहिया मंदिर प्रांगण में प्रियंका श्रीवास्तव के ग्रुप कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों का बेहतरीन आयोजन समा बांध रखा था श्रोता भक्त झूमने के लिए मजबूर हो गए। इस मौके पर विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, धन्नजय शर्मा, शिवधारी गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, मुन्ना प्रसाद, इंद्रदेव सिंह, रविन्द्र गुप्ता, लल्लन सिंह, जशवंत सिंह, सीताराम शर्मा, विनोद गर्ग, राजेश सिंह, नागेन्द्र सिंह के साथ समिति के पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स सभी पंडालों पर भ्रमण करते रहे।



