ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a huge flood of faith gathered at the son river ghat of chopan more than 20 thousand devotees worshiped chhathi maiya

Sonbhadra News: चोपन के सोन नदी घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया छठी मैया का पूजन.

चोपन के सोन नदी घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया, जबकि नगर पंचायत ने भव्य सजावट और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए। ड्रोन निगरानी, पुलिस बल और एसडीआरएफ की तैनाती के बीच आतिशबाजी, जागरण और प्रसाद वितरण ने आयोजन को यादगार बना दिया।

sonbhadra

11:57 AM, Nov 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन के सोन नदी घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया छठी मैया का पूजन.
logo

चोपन घाट पर छठ महापर्व की भव्यता, आस्था और श्रद्धालुओं का उत्साह कैमरे में कैद हुआ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

लोक आस्था, सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का महापर्व डाला छठ सोमवार को सोनभद्र जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। चोपन स्थित सोन नदी छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंजता रहा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के अनुसार इस बार करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहा। छठ महापर्व को लेकर आदर्श नगर पंचायत चोपन की ओर से कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। घाट पर आकर्षक लाइटिंग, भव्य सजावट और श्रद्धालुओं के लिए कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की संख्या और आकार भी बढ़ाया गया था। सामाजिक संगठनों और नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गाय के दूध और रातभर चाय की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोन नदी में बैरिकेडिंग और खतरे के निशान लगाए गए थे। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी की गई। पीएसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों और पुलिस बल की टीमें मुस्तैद रहीं। महिला पुलिसकर्मी भी लगातार भ्रमण करती रहीं। भीड़ बढ़ने के कारण स्टेट हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। सोन नदी पुल पर ट्रकों की कतारें लग गईं। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में चोपन थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए यातायात नियंत्रित किया। महापर्व के दौरान आतिशबाजी और जागरण ने लोगों का मन मोह लिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेने के साथ सोन नदी में नौका विहार का आनंद भी लिया। घाट पर ठेकुआ और फल का प्रसाद मांगने और बांटने की परंपरा ने आपसी भाईचारे की सुंदर तस्वीर पेश की। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभासदों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रजाई, गद्दे और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था और व्यापक की जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने घाट की स्वच्छता, सजावट और व्यवस्थाओं की सराहना की। आयोजन के बाद मौजूद लोगों ने सोन नदी में नौका विहार का लुफ्त उठाया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.