Sonbhadra News: वाहन से बाइक सवार पर गिरा भारी भरकम कोयले का टुकड़ा, एक की मौत एक घायल.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में ओवरलोड कोयला लदे ट्रक से गिरा भारी टुकड़ा बाइक सवार युवकों पर गिर गया, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर झाम को छुड़वाया।
sonbhadra
10:46 AM, Mar 21, 2026
Share:


क्षेत्र में ओवरलोड कोयला वाहनों से बढ़ रही लगातार दुर्घटनाओं से लोगों में गुस्सा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
शक्तिनगर थाना क्षेत्र मे ओवरलोड कोयला लदे ट्रक ने एक युवक की जान ले ली। जिससे इलाके मे हड़कंप मच गया और घटना से आवक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। दरअसल, एनसीएल खड़िया और दूधीचुआ के बीच रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक ओवरलोड ट्रक से भारी भरकम कोयले का टुकड़ा नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रक के पीछे चल रहे बाइक सवार दो युवक इसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक पर रखकर घंटों जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड कोयला और राखड़ लदे वाहन चल रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्राम प्रधान हीरालाल का कहना है कि भारी-भरकम कोयले के टुकड़े ट्रकों से गिर रहे हैं, जो सीधे लोगों की जान ले रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई बाजार से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने भी ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ओवरलोड वाहनों की वजह से यूं ही लोगों की जान जाती रहेगी?
