Sonbhadra News: जिहादी मानसिकता के विरोध में रामलीला मैदान से निकलेगा विशाल जुलूस, बढ़ौली चौराहे पर पुतला दहन.
देशभर में बढ़ती हिंसक घटनाओं के विरोध में बजरंग दल ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। सोनभद्र जिले में भी इस क्रम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ता जुलूस, नारेबाजी और पुतला दहन के माध्यम से विरोध दर्ज कराएंगे।
sonbhadra
1:41 PM, Apr 16, 2026
Share:


काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने, कार्यक्रम की दी जानकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
देश में कथित रूप से बढ़ रही कट्टरपंथी और हिंसक घटनाओं के विरोध में बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। संगठन के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही घटनाएं सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही हैं, जिसके विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रमुख चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर प्रदर्शन करेंगे और एक घंटे तक विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही आतंकवाद के विरोध में पुतला दहन भी किया जाएगा। इसी क्रम में सोनभद्र जिले में भी बजरंग दल द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से एक विशाल जुलूस के रूप में निकलेंगे, जो बढ़ौली चौराहे तक जाएगा। वहां पहुंचकर कार्यकर्ता नारेबाजी करेंगे, धरना-प्रदर्शन करेंगे और आतंकवाद के विरोध में पुतला दहन करेंगे। संगठन की ओर से जिले के युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपना समर्थन दें। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन देश में शांति, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
