मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a major accident was averted the trailer loaded with train engine was saved from falling into the ditch

Sonbhadra News: बड़ा हादसा टला, ट्रेन इंजन लदा ट्रेलर खाई में गिरने से बचा.

रेणुकूट–बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन का इंजन लादकर जा रहा एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेलर खाई में पलटने से बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

sonbhadra

9:21 PM, Jan 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: बड़ा हादसा टला, ट्रेन इंजन लदा ट्रेलर खाई में गिरने से बचा.
logo

चालक की सूझबूझ से ट्रेलर खाई में गिरने से बच गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रेणुकूट–बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन का इंजन लादकर जा रहा एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेलर खाई में पलटने से बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार भिलाई से ट्रेन का इंजन लेकर वाराणसी जा रहा ट्रेलर रनटोला गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर का पिछला हिस्सा सड़क छोड़कर किनारे की ओर चला गया। सड़क के किनारे गहरी खाई होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और किस्मत से ट्रेलर खाई में गिरने से बच गया। घटना के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और एक-एक कर गाड़ियों को निकाला जा रहा है, जिससे जाम और बढ़ता जा रहा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारू करने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस द्वारा ट्रेलर को सुरक्षित तरीके से हटाने और जाम को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग विशेषकर यह मोड काफी खतरनाक है जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लोगों ने प्रशासन से यहां यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.