मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a major accident was averted while trying to save the dog an iron angle scattered on the road

Sonbhadra News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा टला, सड़क पर बिखरा लोहे का एंगल.

चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार ट्रक के सामने आ गई। ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। गनीमत रही की ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा टाल दिया। ट्रक से लोहे का एंगल सड़क पर बिखर गया, यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग साफ कराया, कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कार सवार हादसे से सहम गये।

sonbhadra

11:45 AM, Apr 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा टला, सड़क पर बिखरा लोहे का एंगल.
logo

कुत्ते को बचाने में कार अचानक चलते ट्रक के सामने आई, कार सवार सहमे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित प्रीतनगर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक ने तेजी से वाहन मोड़ दिया, जिससे कार सामने से आ रहे ट्रक के ठीक सामने पहुंच गई। स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी और टक्कर की पूरी आशंका बन गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक को रोक लिया, जिससे कार और ट्रक के बीच टक्कर नहीं हुई। हालांकि अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रक पर लदा लोहे का एंगल संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर बिखर गया। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने सड़क पर गिरे लोहे के एंगल को हटवाने का काम कराया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस की तत्परता के चलते जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई और मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो सका। ट्रक चालक शाहबाज खान ने बताया कि कार चालक ने कुत्ते को बचाने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे कार उनके ट्रक के सामने आ गई। उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कार चालक ने बताया वह ओबरा नगर के सुदामा पाठक की गली में रहते है और ओबरा से चोपन स्टेशन मौसेरे भाई शिव नारायण को छोड़ने वेगनार कार से जा रहे थे। कार में टिंकी देवी और 2 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने भी ट्रक चालक की सतर्कता की सराहना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.