ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a massive fire broke out due to short circuit in a closed house a major accident was averted due to the promptness of police and fire brigade

Sonbhadra News: बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पुलिस व दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा.

ओबरा परियोजना के सेक्टर-8 में बुधवार को उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक बोर्ड के क्वाटर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गई।

sonbhadra

6:46 PM, Feb 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पुलिस व दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा.
logo

पड़ोसियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा परियोजना के सेक्टर-8 में बुधवार को उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक बोर्ड के क्वाटर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओबरा परियोजना में श्रमिक के पद पर कार्यरत कौशल्या देवी, पत्नी स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा, निवासी सेक्टर-8, मकान संख्या 8-1-T42, काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान उनके घर के किचन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में घर से धुएं का घना गुबार उठने लगा। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 112 पुलिस सहायता नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर में ताला बंद होने के कारण पुलिस ने बिना देरी किए ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आग की चपेट में आए किचन के सामान को बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किचन का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.