मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a massive fire broke out in a junk shop creating panic in the area

Sonbhadra News: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप.

ओबरा थाना क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही। आग लगने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

sonbhadra

2:12 PM, May 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप.
logo

विकराल रूप धारण कर चुकी आग को बुझाने में जुटे दमकलकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के निकट स्थित एक कबाड़ की दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ की दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कबाड़ में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का कार्य लगातार जारी रहा और घंटों की मशक्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। बता दे कि घटना के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की प्रारंभिक आशंका जताना मुश्किल है, जिस वजह से वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं आग से हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

Img

कबाड़ दुकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि गोदाम में अचानक आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह लोग खाना खाने गए थे। वापस लौटने पर जानकारी मिली कि गोदाम में आग लग गई है। पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सुनील कुमार का आरोप है कि दमकल विभाग की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.