ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a massive fire broke out in a truck loaded with ashes the driver saved his life by jumping

Sonbhadra News: राखड़ लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान.

पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास शक्तिनगर-वाराणसी राज्य मार्ग पर एक राखड़ लदे ट्रेलर में आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के कारण ट्रेलर घंटों तक धू-धू कर जलता रहा। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद राज्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के घंटों बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

sonbhadra

10:48 PM, Nov 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: राखड़ लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान.
logo

धु धु कर जलता रहा राखड़ लदा ट्रेलर, घंटों बाद दमकल ने पाया आग पर काबू।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास रविवार देर रात राखड़ लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अंदेशा जताया जा रहा है कि शक्तिनगर की ओर से आ रहे इस ट्रक के टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण आग लगी। धुआं उठते देख मिर्ज़ापुर निवासी चालक अजय यादव ने तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से आहत चालक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिंडाल्को के फायर ब्रिगेड टीम को भी सूचित किया गया, टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Img

आग लगने की घटना के समय सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कटारे लगने की वजह से जाम लग गया, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को घंटों परेशानी हुई। दमकल द्वारा आग बुझाने और सड़क साफ होने के बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दे दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.