Sonbhadra News: आदिवासी विकास मंच एवं ग्रामीण इंटक की हुई बैठक, 18 आदिवासियों की जमीन का पट्टा दूसरों के नाम करने की जांच की मांग उठी.
आदिवासी विकास मंच एवं ग्रामीण इंटक सोनभद्र की बैठक ओबरा इंटक कार्यालय पर मंच के संयोजक एवं जिलाअध्यक्ष इंटक सोनभद्र हरदेवनारायण तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। 24 सितंबर 2025 को समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र से 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पत्र देकर मिलने का निर्णय लिया गया।
sonbhadra
2:48 PM, Sep 22, 2025
Share:


अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
ओबरा में आदिवासी विकास मंच एवं ग्रामीण इंटक की बैठक हुई। मंच के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष इंटक सोनभद्र हरदेवनारायण तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की। जोगीडीह स्टेशन पर ओवर ब्रिज निर्माण को रेलवे विभाग ने सहमति दे दी है। विभाग ने कहा है कि स्टेशन के दोनों तरफ सड़क बनने के बाद ही ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सैकड़ों बच्चे और ग्रामीण रोजाना रेलवे लाइन पार करते हैं। 16 सितंबर 2025 को बेलहत्थी के 25 वर्षीय जगदीश खरवार की रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। बैठक में ग्राम पंचायत जुगैल के बड़का डाड़ में 18 आदिवासियों की जमीन का पट्टा दूसरों के नाम करने की जांच की मांग की गई।
विज्ञापन
खुल दिल रेलवे स्टेशन पर चोपन-कटनी पैसेंजर ट्रेन की बहाली और शक्तिनगर वाराणसी इंटरसिटी के स्टॉपेज की मांग भी रखी गई।वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलने वाली 40 प्रतिशत छूट, जो कोरोना काल से बंद है, उसे बहाल करने की मांग की गई। 24 सितंबर 2025 को इन समस्याओं के समाधान के लिए 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। बैठक में वरिष्ठ मजदूर नेता कामरेड लालचंद, जिला महिला इंटक अध्यक्ष अकमानी देवी, मंजू देवी, मीना सिंह गौड़, रामदुलारे गौड़, राजाराम, दूधनाथ खरवार, बीरबल, रामवृक्ष, ईश्वर प्रसाद केसरी, लालता प्रसाद सहित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



