ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a middle aged man sleeping by lighting a fire near his cot to save himself from the cold died due to fire his wife also got minor burns

Sonbhadra News: ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास आग जलाकर सो रहे अधेड़ की आग से मौत, पत्नी भी मामूली रूप से झुलसी.

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के चैना टोला गांव में सोमवार की मध्य रात्रि आग लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। 60 वर्षीय बलिश्याम बैगा अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे, तभी आग की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी बबनी भी मामूली रूप से झुलस गईं।

sonbhadra

5:56 PM, Dec 16, 2025

Share:

Sonbhadra News: ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास आग जलाकर सो रहे अधेड़ की आग से मौत, पत्नी भी मामूली रूप से झुलसी.
logo

घटना की सूचना पर. पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के चैना टोला गांव में सोमवार की मध्य रात्रि आग लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। 60 वर्षीय बलिश्याम बैगा अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे, तभी आग की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी बबनी भी मामूली रूप से झुलस गईं। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है।

बताया गया कि बलिश्याम बैगा अपने आवास के बरामदे में ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास आग जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान आग की एक चिंगारी उनके बिस्तर पर गिरी, जिससे आग लग गई। गहरी नींद में होने के कारण बलिश्याम आग की चपेट में आ गए और बिस्तर समेत जल गए। उनकी पत्नी बबनी ने आग की लपटें देखकर उन्हें बचाने और आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी मामूली रूप से झुलस गईं।

Img

हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, बलिश्याम की मौके पर ही मौत हो चुकी पत्नी घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जिससे आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल चोपन थाना पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.