मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a mud wall fell on a woman who had gone to tie a goat referred to the district hospital in critical condition

Sonbhadra News: बकरी बांधने गई महिला पर गिरी कच्ची दीवार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में रविवार रात बकरी बांधने गई 42 वर्षीय राधा देवी पर कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई। महिला मलबे में दब गई, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में पहले सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

sonbhadra

12:10 AM, Jul 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बकरी बांधने गई महिला पर गिरी कच्ची दीवार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर.
logo

घिवही गांव में दीवार गिरने से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर बकरी बांधने गई एक महिला पर अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। महिला मलबे में दब गई और उसकी चीख-पुकार सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, घिवही गांव निवासी राधा देवी (42) पत्नी महेंद्र कुशवाहा रविवार रात घर के बाहर बकरी बांधने गई थीं। इसी दौरान घर के पास बनी पुरानी कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही वह मिट्टी और मलबे के नीचे दब गईं। महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए हाथों और फावड़ों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद राधा देवी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। सीएचसी दुद्धी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सुनील ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उनकी हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कच्चे मकान और मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई हैं। ऐसे में जर्जर दीवारें कभी भी गिर सकती हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में जर्जर कच्चे मकानों और मिट्टी की दीवारों का सर्वे कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा संवेदनशील और जर्जर मकानों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से लोगों की जान बचाई जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.