ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a pack of dogs attacked an innocent girl serious wound on her face referred to the district hospital

Sonbhadra News: कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर किया हमला, चेहरे पर गंभीर घाव, जिला अस्पताल रेफर.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में शुक्रवार शाम एक पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और चेहरे पर गंभीर घाव के निशान हो गए। घटना से परिजनों सहित हर किसी का दिल सहम गया।

sonbhadra

10:51 AM, Nov 29, 2025

Share:

Sonbhadra News: कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर किया हमला, चेहरे पर गंभीर घाव, जिला अस्पताल रेफर.
logo

गंभीर रूप से घायल बच्ची को प्राथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में शुक्रवार शाम एक पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और चेहरे पर गंभीर घाव के निशान हो गए। घटना से परिजनों समेत हर किसी का दिल सहम गया। मिली जानकारी के अनुसार, करहिया निवासी कृतिका यादव (5) अपनी नानी के साथ ननिहाल मलदेवा आई हुई थी। शाम के समय वह अपनी नानी के साथ घर लौट रही थी, तभी रेशम विभाग के पास 5 से 7 आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर एकाएक हमला कर दिया।

विज्ञापन

Img

हालांकि साथ में मौजूद बच्ची की नानी ने उसे बचाने का भरस्क प्रयास किया लेकिन कुत्ते लगातार हमलावर दिखे। जिसके बाद नानी जोर जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तेज़ी से मौके पर पहुंचे और किसी तरह कृतिका को कुत्तों के झुंड से बचाया। स्थानीय लोगों ने ही तत्काल घायल बच्ची को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए और बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.