Sonbhadra News: डीजल टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
अनपरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा।
sonbhadra
6:59 PM, Sep 6, 2025
Share:


अनपरा थाना क्षेत्र की घटना।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित अनपरा मोड़ के पास उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब तेज रफ्तार डीजल टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतिका की पहचान 18 वर्षीय विद्या जायसवाल पुत्री महेश जायसवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विद्या जायसवाल बांसी की रहने वाली थी। वह कहुआ नाला के समीप स्थित पिज्जा हट में काम करती थी। दुर्घटना से पहले वह अपने घर से पिज्जा हट पर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रेनुसागर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। बता दे की वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग को कीलर रोड के नाम से भी जाना जाता है। यहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है, लेकिन शासन के द्वारा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। आखिर वो दिन कब आएगा जब वाहनों की जगह क्षेत्र में स्थानीय लोग बेख़ौफ़ होकर आवागमन करेंगे।



