ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a parked vehicle became the cause of the driver s death a speeding trailer coming from behind collided with the parked trailer

Sonbhadra News: खड़ी वाहन बनी चालक की मौत की वजह, खड़े ट्रेलर से पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर.

शक्तिनगर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में हुई मौत ने स्थानीय लोगों में दहशत भर दिया, आये दिन होती दुर्घटना से लोग दहशत के माहौल में जीने को मज़बूर कर रखा है।

sonbhadra

6:13 PM, Nov 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: खड़ी वाहन बनी चालक की मौत की वजह, खड़े ट्रेलर से पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर.
logo

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर वाहन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार, ब्यूरों सोनभद्र।

शक्तिनगर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में हुई मौत ने स्थानीय लोगों में दहशत भर दिया, आये दिन होती दुर्घटना से लोग दहशत के माहौल में जीने को मज़बूर कर रखा है। शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य हाइवे क्षेत्र में एक खड़े ट्रेलर से पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पीछे वाले ट्रेलर के 36 वर्षीय चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई। यह घटना बीना महाप्रबंधक कार्यालय के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला। चालक को तुरंत अटल अस्पताल बीना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संघन जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक चालक की पहचान शिवशंकर यादव पुत्र बाबा दिन निवासी धुआँडोल, मड़वास, जिला सीधी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, शिवशंकर रात करीब 11 बजे अपने गांव से बीना खदान में कोयला लोडिंग के लिए निकला था। शिवशंकर के तीन बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवशंकर के ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद सामने खड़ा ब्रेकडाउन ट्रेलर कुछ दूरी तक घिसटता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग पर कोयला राख परिवहन से जुड़े ट्रकों और ट्रेलरों के खड़े रहने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और यदि घायल शिवशंकर को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.