ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a person who acts according to the capability of his nature attains ultimate success yathar geeta

Sonbhadra News: अपने स्वभाव की योग्यता के अनुसार कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि प्राप्त करता है: यथार्थ गीता.

हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसयां में गुरुवार को यथार्थ गीता पर परिचर्चा आयोजित हुई, प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र सहित वक्ताओं ने स्वधर्म, सहज कर्म और एक परमात्मा की उपासना का महत्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य अपने स्वभाव के अनुसार कर्म करते हुए परमसिद्धि प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में राजेंद्र पांडेय, अरुण पति तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

sonbhadra

5:31 PM, Nov 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: अपने स्वभाव की योग्यता के अनुसार कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि प्राप्त करता है: यथार्थ गीता.
logo

हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में यथार्थ गीता पर आयोजित परिचर्चा में शामिल प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र सहित शिक्षक एवं गणमान्य लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

केकराही क्षेत्र के हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसयां में गुरुवार को परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित गीता भाष्य यथार्थ गीता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान गीता के श्लोकों और उनके आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य अपने स्वभाव में निहित योग्यता के अनुसार शास्त्रविहित कर्म करते हुए भगवत्प्राप्ति रूपी परमसिद्धि प्राप्त कर सकता है। परिचर्चा में बताया गया कि जिस परमात्मा से संपूर्ण जीव-जगत की उत्पत्ति हुई है और जिससे यह पूरा संसार व्याप्त है, उस परमेश्वर की अपने स्वभाव से उत्पन्न कर्म करने की क्षमता के अनुसार अर्चना-पूजन करके मनुष्य परमसिद्धि प्राप्त कर सकता है। इस अवस्था को प्राप्त करने के बाद उसके लिए कुछ भी पाना शेष नहीं रह जाता। गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र के सदस्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने गीता की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूजा एक परमात्मा की ही करनी चाहिए। उन्होंने गीता के श्लोक "श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्" का भावार्थ समझाते हुए कहा कि दूसरे के धर्म का अच्छी तरह पालन करने की अपेक्षा गुणरहित होने पर भी अपना स्वधर्म अधिक कल्याणकारी है। स्वभाव से निर्धारित कर्म करने वाला मनुष्य आवागमन के बंधन से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ता है। राजेंद्र पांडेय ने कहा कि स्वभाव से उत्पन्न सहज कर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। साधना का आरंभ अल्पज्ञ श्रेणी से होता है और क्रमशः उन्नति करते हुए एक परमात्मा की ओर बढ़ने का विधान है। वहीं, अरुण पति तिवारी ने यथार्थ गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि गीता समाज और मनुष्यों के बीच किसी प्रकार का बंटवारा नहीं करती, बल्कि मानव को आध्यात्मिक उन्नति और परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर ऋषिकेश लाल, सुरेश यादव, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, सतीश कुमार, कमलेश मौर्य, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.