Sonbhadra News: चोपन थाने के वांछित अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित.
चोपन थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित सोनू जायसवाल पर पुलिस ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त घटना के बाद से फरार है और उसके खिलाफ पांच अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने सूचना देने वालों से सहयोग की अपील करते हुए पहचान गोपनीय रखने की बात कही।
sonbhadra
7:15 PM, Sep 28, 2026
Share:


फरार वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल की फाइल फोटो, गिरफ्तारी पर पुलिस ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने चोपन थाने में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू जायसवाल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने यह घोषणा की है। सोनू जायसवाल पुत्र रामचंद्र जायसवाल, निवासी कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, चोपन का रहने वाला है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 287, 303(2), 317(2)(4) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, सोनू घटना के बाद से लगातार फरार है और उसने अभी तक अदालत में आत्मसमर्पण नहीं किया है। उस पर चोपन, हाथीनाला और ओबरा थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोनू जायसवाल के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


