ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a speeding pickup full of devotees went out of control and overturned accident while returning from the famous jirahi mata temple 16 including 3 children injured

Sonbhadra News: श्रद्धालुओं से भरी तेज़ रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, प्रसिद्ध जिरही माता मंदिर से लौटते समय हादसा, 3 बच्चों समेत 16 घायल.

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। वही घटना के बाद सीओ ओबरा हर्ष पाण्डेय सीएचसी चोपन पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली। कुछ श्रद्धांलुओं ने चालक के नशे में होने की बात स्वीकार की है।

sonbhadra

9:54 AM, Oct 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: श्रद्धालुओं से भरी तेज़ रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, प्रसिद्ध जिरही माता मंदिर से लौटते समय हादसा, 3 बच्चों समेत 16 घायल.
logo

प्राथमिक इलाज़ के बाद रेफर हुए मरीजों को जिला अस्पताल एम्बुलेंस से ले जाते परिजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर को देर रात भीतरी गांव के पहाड़ी क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन उस समय अनियंत्रित होकर पलट गई। जब श्रद्धालु प्रसिद्ध जिरही माता के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

Img

हादसे में तीन बच्चों सहित 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार शुरू हो गया, हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायल श्रद्धालु जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Img

घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया। सीएचसी चोपन में डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Img

एक घायल श्रद्धालु ने बताया कि चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और टोकने पर भी उसने गति धीमी नहीं की। कुछ अन्य श्रद्धालुओं ने चालक के नशे में होने की बात कही है।

विज्ञापन

Img

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि किसी भी घायल की स्थिति नाजुक नहीं है, लेकिन सिर और सीने में चोट लगने के कारण उन्हें रेफर किया गया है।

Img

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर ओबरा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि जुगैल पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Img

सीओ के अनुसार, कुछ लोगों ने बताया है कि चालक नशे में था, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुर्घटना के बाद क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले वाहनों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Img

सीओ ने यह भी स्वीकार किया कि जुगैल के कुछ इलाकों में नेटवर्क की समस्या है, जिससे आपातकाल में परेशानी हो सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.