Sonbhadra News: ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायलों में एक गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। 7 सवारियों को लेकर ऑटो सवार जुगैल से चोपन की तरफ जा रहा था और चोपन की तरफ से बाइक सवार घोरिया जा रहा था। बाइक सवार की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
sonbhadra
4:51 PM, Sep 20, 2025
Share:


अस्पताल में घायल का इलाज़ करते अस्पताल स्टॉफ।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया में टेंपो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गईं। जिसमें 20 वार्षिय बाइक सवार कपिल पुत्र लक्षनधारी निवासी ग्राम घोरिया समेत तीन लोग घायल हो गये। हादसे के बाद घटनस्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गईं और एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सीएससी चोपन में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो जुगैल की तरफ से चोपन सवारी लेकर आ रहा था, जिसमे 7 सवारी बैठे हुये थे। वही मोटरसाइकिल सवाल चोपन से अपने घर घोरिया जा रहा था।
घायल टेम्पू सवार 19 वर्षीय संदीप पाण्डेय पुत्र पारस देव पाण्डेय निवासी ग्राम चतरवार और 18 वर्षीय बबलु पुत्र पप्पू कोल निवासी घोरिया जो मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। सीएससी चोपन में मौजूद डॉक्टर फैज ने घटना की बाबत बताया कि ऑटो और बाइक की टक्कर हुई थी और हादसे के बाद ऑटो पलट गईं।
अस्पताल में घायल अवस्था में 3 लोग आये है। कपिल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसको सर में गंभीर चोट आई है और हड्डी में फ्रैक्चर है। दो अन्य घायल, जिनका प्राथमिक इलाज़ किया गया है और अस्पताल में इलाज़ जारी है।



