ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news a strong crowd of face to face of car and bike family s death created a furore among family members

Sonbhadra News: कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भीड़त, पिता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम.

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के हेवती गांव के पास कार के धक्के से बाइक सवार पिता की मौत हो गईं। जबकि हादसे में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

sonbhadra

9:18 PM, Aug 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भीड़त, पिता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम.
logo

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के हेवती गांव के पास कार के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गईं। घटना लगभग 7 बजे शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसारबहुअरा गांव निवासी 55 वर्षीय फूलदेव पुत्र गोपी अपने 20 वर्षीय बेटे आशु के साथ अपने गांव से रामगढ़ की तरफ रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही हेवती गांव के पास पहुंचे विपरित दिशा से आ रही कार से जोरदार भीड़त हो गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा लाया गया। जहां फूलदेव की संघन जांच के बाद मौजूद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। घटना की बाबत थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.