मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a student who went to appear for the intermediate board exam was bitten by beetles referred to the district hospital missed the exam

Sonbhadra News: इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने गए एक छात्र को भौरों ने काटा, जिला अस्पताल रेफर, छूटी परीक्षा.

घोरावल में इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने गए एक छात्र को भौरों ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के कारण छात्र अपनी हिंदी की परीक्षा नहीं दे सका।

sonbhadra

10:49 PM, Feb 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने गए एक छात्र को भौरों ने काटा, जिला अस्पताल रेफर, छूटी परीक्षा.
logo

विद्यालय परिसर में शिवम के अलावा 5-6 अन्य छात्रों को भी भौरों ने काटा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

घोरावल में इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा देने गए एक छात्र को भौरों ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के कारण छात्र अपनी हिंदी की परीक्षा नहीं दे सका। जानकारी के अनुसार, घोरावल नगर पंचायत निवासी कैलाश के 18 वर्षीय पुत्र शिवम भारतीय इंटर कॉलेज, घोरावल में इंटर फाइनल का छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र मुड़ीलाडीह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न राजकीय हाई स्कूल में था।बुधवार दोपहर बाद वह परीक्षा देने के लिए मुड़ीलाडीह गया था। विद्यालय परिसर में भौरों ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। बताया गया है कि शिवम के अलावा 5-6 अन्य छात्रों को भी भौरों ने काटा है। शिवम को 112 नंबर की सहायता से घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के कारण वह परीक्षा नहीं दे सका और उसका पेपर छूट गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.