ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a sudden raw house fell at night in dumhan village family suppressed in debris

Sonbhadra News: दुमहान गांव में रात्रि में अचानक गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा परिवार.

दुद्धी ब्लॉक अंतर्गत रात्रि में अचानक कुछ आवाज आई के साथ घर ढह गया। जिससे परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला।

sonbhadra

7:51 PM, Aug 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: दुमहान गांव में रात्रि में अचानक गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा परिवार.
logo

घर ढह जाने से पूरा परिवार बेघर हो गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नितीश कुमार, दुद्धी।

सोनभद्र।

दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के दुमहान गांव में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां वार्ड संख्या 1 निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार भारती पुत्र राजेन्द्र भारती का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय सुनील, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे घर के अंदर ही सो रहे थे। रात्रि में अचानक कुछ आवाज आई इसके बाद घर ढह गया।जिससे परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन

Img

इस हादसे में सुनील, उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को हल्की फुल्की चोटें भी आईं है। वहीं, डेढ़ माह का मासूम कुछ देर के लिए बेहोश हो गया, जिससे परिजनों की सांसें थम गई थीं। मासूम के होश आने पर सभी ने राहत की सांस ली। बता दे कि सुनील मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर ढह जाने से पूरा परिवार बेघर हो गया है और अब उनके सामने आशियाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से मुआवजे और मदद की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.