मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a teenage girl committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances police started investigation

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी.

चोपन के काशीराम आवास कॉलोनी में 16 वर्षीय खुशी परवीन ने कथित रूप से संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

11:38 PM, Jun 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी.
logo

किशोरी की मौत के मामले में जांच पड़ताल करती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के काशीराम आवास कॉलोनी में बुधवार शाम एक किशोरी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय खुशी परवीन पुत्री तरवेज आलम निवासी काशीराम आवास, थाना के पीछे, चोपन ने अपने घर में फांसी लगा ली। जानकारी होते ही परिजन तत्काल उसे सीएचसी चोपन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी भेज दिया।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:10 बजे खुशी परवीन को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उसकी मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया पारिवारिक मतभेद जैसी कोई वजह हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.