Sonbhadra News: चोपन पुलिस के हत्थे चढ़ा एक चोर, सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
sonbhadra
8:39 PM, Oct 14, 2025
Share:


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी 14 अक्टूबर 2025 को बेलछ मोड़, सलखन, थाना चोपन, सोनभद्र से हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय आनंद पुत्र जसवंत भारती, निवासी बेलछ, थाना चोपन, सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी आनंद के खिलाफ थाना चोपन में मु.अ.स. 314/25, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवानंद राय और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल थे।



