ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a tribute meeting organized on the 9th death anniversary of former mp and former minister subedar prasad

Sonbhadra News: पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री सूबेदार प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री (यूपी सरकार) और पूर्व सांसद स्व. सूबेदार प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और सामाजिक व राजनितिक जीवन पर प्रकाश डाला गया।

sonbhadra

2:55 PM, Sep 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री सूबेदार प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन.
logo

राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ समेत कई नेताओं और स्थानीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री (यूपी सरकार) और पूर्व सांसद स्व. सूबेदार प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़ उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संजीव गोड़ ने कहा कि सूबेदार प्रसाद जी भाजपा के एक कर्मठ और जुझारू नेता थे। उन्होंने कोन जैसे दुरूह आदिवासी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्येंद्र आर्य ने दिया। मीरजापुर (अब सोनभद्र) के गांव रोखा में 1 अप्रैल 1935 को एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे सूबेदार प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके पिता जंगलराम और माता जगमानी देवी थीं। चमार जाति में जन्मे सूबेदार प्रसाद ने सामाजिक भेदभाव का सामना किया।

मेधावी छात्र सूबेदार प्रसाद ने प्राथमिक शिक्षा रोखा से और जूनियर हाई स्कूल कोन से प्राप्त की। राजकीय हाई स्कूल दुद्धी से प्रथम श्रेणी में हाई स्कूल और जुचली इंटरमीडिएट कॉलेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। बीएचयू से बीए और राजनीति विज्ञान में एमए प्रथम श्रेणी में पास किया। वहीं से एलएलबी की उपाधि भी प्राप्त की। 1952 में गंगावती से विवाह के बाद उन्होंने इलाहाबाद रेलवे में बाबू के पद पर नौकरी की। अपने क्षेत्र के विकास के लिए नौकरी छोड़कर जनता हाई स्कूल कोन में अंग्रेजी के अध्यापक बने। वे आदिवासी और वनवासी भाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए। अंत्योदय कार्य और पिछड़े वर्ग के उत्थान में उनकी विशेष रुचि थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन मीरजापुर जिला प्रचारक ठाकुर सुबेदार सिंह के संपर्क में आने के बाद वे संघ से जुड़ गए। बाद में वे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सांसद भी बने। रॉबर्ट्सगंज से भारतीय जनसंघ के दिग्गज नेता रहे सूबेदार प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने 1969 में पहली बार रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से जनसंघ के टिकट पर चुनाव जीता।

Img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलापति त्रिपाठी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वे अडिग रहे। 1974 में दूसरी बार जनसंघ से विधायक बने। वे दलित वर्ग संघ के अध्यक्ष और जनसंघ विधानमंडल दल के सचेतक भी रहे। आपातकाल के दौरान 1975 से 1977 तक बरेली जेल में मीसा के तहत बंद रहे। 1977 में तीसरी बार जनता पार्टी से विधायक बने और उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री बनाए गए। 1989 में भारतीय जनता पार्टी से रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रचंड बहुमत से सांसद चुने गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनका बहुत सम्मान करते थे। सूबेदार प्रसाद ने अपना पूरा जीवन समाज और पार्टी हित के कार्यों में लगाया। उनके जीवन में कभी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। 21 सितंबर 2016 को उनका निधन हो गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क इंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र नाथ बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य प्रीतिनिधि संजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, केवटा प्रधान राम प्रताप, पूर्व प्रधान पटवध रामधनी एवं योगेन्द्र सिंह समेत गणमान्य और सेकड़ों लोग श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.