मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a unique case has come to light in the ongoing examination of up board a student is appearing in police custody

Sonbhadra News: यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में अनोखा मामला आया सामने, पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दे रहा छात्र.

रेणुकूट क्षेत्र में एक इंटरमीडिएट छात्र पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दे रहा है। पिपरी निवासी इस छात्र को गढ़वा स्थित मंडलीय कारागार से प्रतिदिन म्योरपुर के परीक्षा केंद्र तक लाया जा रहा है। यह विशेष व्यवस्था पांच दिनों तक जारी रहेगी। बुधवार को म्योरपुर स्थित कैमूर आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान यह स्थिति देखने को मिली।

sonbhadra

10:40 PM, Feb 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में अनोखा मामला आया सामने, पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दे रहा छात्र.
logo

परिजनों ने न्यायालय में परीक्षा दिलाने की प्रार्थना की थी, न्यायालय ने छात्र के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखकर दी अनुमति।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रेणुकूट क्षेत्र में एक इंटरमीडिएट छात्र पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दे रहा है। पिपरी निवासी इस छात्र को गढ़वा स्थित मंडलीय कारागार से प्रतिदिन म्योरपुर के परीक्षा केंद्र तक लाया जा रहा है। यह विशेष व्यवस्था पांच दिनों तक जारी रहेगी। बुधवार को म्योरपुर स्थित कैमूर आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान यह स्थिति देखने को मिली। छात्र मूल रूप से पिपरी क्षेत्र का निवासी है और किसी मामले में गिरफ्तारी के बाद झारखंड के गढ़वा जिले की जेल में बंद है। उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा के लिए पुलिस टीम छात्र को कॉलेज परिसर लेकर पहुंची। परीक्षा के दौरान उसे बरामदे में बैठाकर पुलिस निगरानी में परीक्षा दिलाई गई। पुलिस टीम में एएसआई शशि कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बताया गया कि छात्र राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी का छात्र है और उसका परीक्षा केंद्र म्योरपुर निर्धारित किया गया है। परिजनों ने न्यायालय में परीक्षा दिलाने की प्रार्थना की थी, जिसके बाद न्यायालय की अनुमति से उसे रोजाना जेल से परीक्षा दिलाने लाया जा रहा है। यह व्यवस्था छात्र के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस टीम छात्र को पुनः गढ़वा जेल वापस ले जा रही है। पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा में संपन्न कराई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.