ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a wave of happiness in the area for nominating mohammad ishaq in charge of joint trade board vindhyachal mandal

Sonbhadra News: मोहम्मद इशहाक को संयुक्त व्यापार मंडल विंध्याचल मंडल का प्रभारी मनोनीत करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर.

मोहम्मद इशहाक सामाजिक कार्यों के साथ-साथ संगठन के कार्यों को लेकर काफी सक्रिय है। उन्होंने व्यापारियों के हित के लिए कई कार्य किये है। नतीजन संगठन ने बतौर इनाम के तौर पर संयुक्त व्यापार मंडल विंध्याचल मंडल का प्रभारी मनोनीत किया है। जिससे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है।

sonbhadra

11:49 AM, Aug 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: मोहम्मद इशहाक को संयुक्त व्यापार मंडल विंध्याचल मंडल का प्रभारी मनोनीत करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर.
logo

मोहम्मद इशहाक ने व्यपारियों को हित में कार्यों की प्रतिबद्धता जताई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले और लोगों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर हक दिलाने के लिए हमेशा तटपर रहने वाले मोहम्मद इशहाक को उनकी सामाजिक नेतृत्व के लिए संगठन ने इनाम दिया है। मोहम्मद इशहाक को संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरण तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी के अनुमोदन पर संयुक्त व्यापार मंडल विंध्याचल मंडल का प्रभारी मनोनीत किया जाता है। मोहम्मद इशहाक सामाजिक कार्यों के साथ-साथ संगठन के कार्यों को लेकर काफी सक्रिय है। उन्होंने व्यापारियों के हित के लिए कई कार्य किये है। अपने नेतृत्व से व्यापारियों के कई जटिल समस्याओं का समाधान पुरी तन्मयता और कम समय में करके व्यापारियों के चहिते बन गए है। व्यापारियों के हित में कार्यों को देखते हुए संगठन को आशा एवं पूर्ण विश्वास है की मोहम्मद इशहाक संयुक्त व्यापार मंडल के नीतियों पर चलकर संगठन को मजबूत करने एवं व्यापारियों के हित में अपना योगदान आगे में सुनिश्चित करेंगे। वही मोहम्मद इशहाक को संयुक्त व्यापार मंडल विंध्याचल मंडल का प्रभारी मनोनीत होने पर उनके गृह नगर सहित 3 जिलों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को आशा है की मोहम्मद इशहाक आगे भी पुरी सक्रियता से उनके हित में सदैव तटपर रहेंगे। ख़ुशी के माहौल के बीच मोहम्मद इशहाक ने पद का दायित्व देने पर संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा हमारा शब्द ही हमारा परिचय है, हमारे मुख से हमेशा व्यापारियों की हित की ही बाते होती है। कई ऐसे मुद्दे है जिनका निकारण करने की ज़रूरत है। देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी समेत पूर्वांचल के सबसे बड़े मंडी वाराणसी के लिए व्यापार के लिए आवागमन करने के लिए अतरिक्त रेल सेवा देने के लिए उन्होने कहा इस विषय में रेल प्रबंधन से मुलाकत कर बात की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.