मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a woman died after being hit by a paddy threshing machine there was chaos among the family members

Sonbhadra News: धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी की हरिजन बस्ती में रविवार दोपहर करीब तीन बजे धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। 45 वर्षीय रेखा, पत्नी मल्लू, की साड़ी मशीन में फंसने से यह हादसा हुआ।

sonbhadra

6:30 PM, Mar 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी की हरिजन बस्ती की घटना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी की हरिजन बस्ती में रविवार दोपहर करीब तीन बजे धान कुटाई मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। 45 वर्षीय रेखा, पत्नी मल्लू, की साड़ी मशीन में फंसने से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रेखा अपने घर के पास आई सचल धान कुटाई मशीन से निकल रहे चावल को देख रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी मशीन में फंस गई। साड़ी फंसते ही उनका सिर मशीन की ओर खिंच गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर म्योरपुर थानाध्यक्ष रामदरश राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सील किया और अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया। मामले में एसआई अनंत राय ने बताया कि महिला की साड़ी धान कुटाई मशीन में फंसने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने धान कुटाई करने वाले ट्रैक्टर को मशीन सहित थाने लाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.