ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news horrific road accident two youths riding a bike died due to highway collision

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत.

पटवध के बसकटवा मोड़ पर हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू निवासी पटवध के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

sonbhadra

9:06 PM, Sep 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत.
logo

हादसे की सूचना के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस, रात में घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित बसकटवा मोड़ के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रॉबर्ट्सगंज की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक हाईवा वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतकों की पहचान अरविंद यादव पुत्र विपेंद्र यादव निवासी सिंदुरिया और राजू निवासी पटवध, थाना चोपन के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अरविंद यादव सिंदुरिया की यादव बस्ती के रहने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद तीसरा युवक सुरक्षित बच गया और बाइक लेकर मौके से चला गया। पुलिस इस युवक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस हाईवा और बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और हाईवा चालक की भूमिका क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.