Sonbhadra News: नशे की हालात में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, मुंह के बल गिरने से युवक की दर्दनाक मौत.
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के खैरटिया टोला में गुरुवार को एक युवक की बिजली टावर से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ने के दौरान उसकी पकड़ कमजोर पड़ गई, जिससे वह नीचे गिर गया।
sonbhadra
5:51 PM, Jan 22, 2026
Share:


मौत की घटना से इलाके में. मचा हड़कंप।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के खैरटिया टोला में गुरुवार को एक युवक की बिजली टावर से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ने के दौरान उसकी पकड़ कमजोर पड़ गई, जिससे वह नीचे गिर गया। युवक मुंह के बल गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी उमड़ पड़ी, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय शंभू यादव पुत्र स्व. कल्लू यादव निवासी गुरुड़, ओबरा सोनभद्र के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शंभू जंगल से लकड़ी लेकर बेचने के लिए गांव में रोज आता था।
