मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a young man died after being hit by a truck in gujarat there was panic after seeing the dead body as soon as he reached home

Sonbhadra News: गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, घर पहुंचते ही शव देख मचा हड़कंप.

बभनी के चपकी गांव निवासी 24 वर्षीय गोलू की गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करीब तीन माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गया था और रविवार को बाजार में सामान खरीदने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने ठेकेदार से वार्ता की मांग को लेकर एंबुलेंस को कुछ देर रोक लिया।

sonbhadra

3:41 PM, Aug 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, घर पहुंचते ही शव देख मचा हड़कंप.
logo

गुजरात हादसे में जान गंवाने वाले युवक की तस्वीर और शव गांव पहुंचने के दौरान परिजनों में दिखा गहरा दुख।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी एक युवक की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन माह पहले काम की तलाश में गुजरात गए युवक की रविवार को बाजार में सामान खरीदने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चपकी गांव निवासी गोलू (24) पुत्र कांति प्रसाद करीब तीन माह पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात गया था। बताया गया कि रविवार को वह ठेकेदार से खर्च-खुराकी लेने के बाद बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात में मौजूद साथियों और ठेकेदार ने परिजनों को सूचना दी।पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मंगलवार की देर शाम शव एंबुलेंस से गांव लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव देखते ही मां चंपा देवी और पत्नी सुनीता बेसुध होकर रोने लगीं। आसपास मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। ठेकेदार से वार्ता के बाद एंबुलेंस छोड़ी:  शव लेकर गांव पहुंची एंबुलेंस को परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रोक लिया। उनका कहना था कि गुजरात से युवक को काम पर ले जाने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाकर पूरे मामले में बातचीत की जाए। ग्रामीणों ने ठेकेदार से वार्ता होने के बाद ही एंबुलेंस को जाने देने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने दूरभाष के जरिए ठेकेदार से बातचीत की। बातचीत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस को जाने दिया। इसके बाद देर रात परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक गोलू अपने पीछे पत्नी सुनीता और एक वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.