ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a young man died on the spot due to 11 thousand volt line accident caused by wire breaking villagers accused the department of negligence

Sonbhadra News: 11 हजार वोल्ट लाइन से युवक की मौके पर मौत, तार टूटने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदुली गांव में तेंदू पुल के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिरने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर पासवान के रूप में हुई है। यह घटना मौके पर ही हुई, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।

sonbhadra

5:05 PM, Oct 5, 2025

Share:

Sonbhadra News: 11 हजार वोल्ट लाइन से युवक की मौके पर मौत, तार टूटने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप.
logo

पूर्व विधायक ने मृतक परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदुली गांव में तेंदू पुल के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिरने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर पासवान के रूप में हुई है। यह घटना मौके पर ही हुई, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले भी गांव के दूसरे छोर पर इसी तरह की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी थी, जिसकी मरम्मत बिजली विभाग द्वारा अब तक नहीं कराई गई थी। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे के बाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने कई बार एसडीओ और जेई को फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व विधायक ने मृतक परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। पूर्व विधायक दुबे ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने हाल ही में सुकृत क्षेत्र में हुई ऐसी ही घटना का जिक्र करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने अब भी ध्यान नहीं दिया तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों के विरोध के बाद, जेई, एसडीओ और कोतवाल ने एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोग बिजली विभाग से तुरंत जर्जर तारों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.